भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस भले ही दावा करे की पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन गाहे-बगाहे ऐसी घटनाएं सामने आते रहती हैं, जो इन दावों की पोल खोल देती है। ऐसा ही मामला इंदौर से सामने आया है। जहां 16 दिसंबर के विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस के द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इसमें जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमे से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और हेमंत कटारे की तस्वीरें गायब रही।
दरअसल16 दिसंबर के विधानसभा घेराव को लेकर इंदौर में यह बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की फोटो अलावा सभी बड़े नेताओं की तस्वीर पोस्टर में लगी हुई थी। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी समेत कई नेता भी मौजूद रहे। लेकिन उमंग सिंघार और हेमंत कटारे को नजरअंदाज कर दिया गया।
बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष के बीच दूरियां लगातार बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है कि अब बैठकों में भी उनकी तस्वीरों को तव्वजों नहीं दी जा रही है। हालांकि अभी इस पर उमंग सिंघार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।