BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 1:31 pm
KHABAR : खनियाधाना को जिला बनाने मांग को लेकर हुई मेराथन दौड़ का किया गया आयोजन, 2003 से उठ रही हैं पिछोर-खनियाधाना को जिला बनाने की मांग, साढ़े तीन किलोमीटर दौड़े युवा, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियाधाना। आज खनियाधाना को जिला बनाने की मांग को लेकर मेराथन दौड़ का आयोजन मोटसाइकिल टीम के द्वारा किया गया। इस आयोजन में खनियाधाना को जिला बनाने की मांग को लेकर भारी संख्या में धावक और जनता जुडी इस आयोजन में मुख्य रुप से पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के सुपुत्र राकेश लोधी, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल के साथ खनियाधाना के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए मेराथन दौड़ की शुरुवात सिलपुरा खेल मैदान से हुई इसका समापन खनियाधाना बस स्टैंड पर हुआ था। इस दौड़ में करीब 100 युवाओं ने हिस्सा लिया था। जो खनियाधाना को जिला बनाने की मांग की टीशर्ट पहन कर दौड़े थे। आयोजन समिति ने मेराथन को जीतने वालों को पुरुष्कृत भी किया गया पहला स्थान अरविन्द यादव पुत्र राजकुमार निवासी डबियाकलां ने हासिल किया जिन्हे 21000 रूपये के पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। दूसरा स्थान अंकित पाल पुत्र संग्राम पाल निवासी खनियाधाना प्राप्त किया उसे 11000 रूपये का पुरुष्कार दिया गया। वहीँ तीसरे स्थान पर अनुराग यादव आये जिन्हें आयोजन समिति ने 5100 रूपये के पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। 


पिछोर विधानसभा को जिला बनाने की मांग 2003 से उठती चली आ रही हैं। पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा कई बार पिछोर को जिला बनाने की घोषणा कर चुकी हैं। लेकिन अब तक पिछोर को जिले का दर्जा नहीं मिल सका हैं। लेकिन अब खनियाधाना को पिछोर की जगह जिला बनाने की मांग उठने लगी हैं। इसी मांग को लेकर आज इस मेराथन दौड़ का आयोजन किया गया। प्रवीण सोनी ने बताया कि खनियाधाना को जिला बनाने की मांग को लेकर आज यह कार्यक्रम किया हैं। इस मांग को लेकर भोपाल पैदल मार्च की भी तैयारी कर रहे हैं। मोटरसाइकिल टीम के अध्यक्ष अरुण झा ने बताया कि खनियाधाना से जिला मुख्यालय 100 किलोमीटर से दूर हैं। हर छोटे बड़े काम के लिए नागरिकों को शिवपुरी जाना पड़ता हैं। कई लोगों के काम एक दिन में पूरे नहीं हो पाते है। इससे क्षेत्र की जनता को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात गुजारनी पड़ती हैं। वहीं इलाज के लिए 100 किलोमीटर दूर मरीजों को रैफर किया जाता हैं। ऐसी कई परेशानियां हैं। जिससे क्षेत्र की जनता जूझ रही हैं। इसी के चलते खनियाधाना को जिला बनाने की मांग  लोगों द्वारा की जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE