BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 1:41 pm
BIG REPORT : कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, मध्य प्रदेश के सीमए डॉ मोहन होंगे शामिल, गीता को बताया जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे गीता महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यादव ने बयान देते हुए कहा कि मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भारत में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस आयोजन में अपनी महती भूमिका रखते हुए हमारे सभी परम पूज्य संतों के साथ इस आयोजन में मैं भी शामिल हो रहा हूं। 


सीएम मोहन ने कहा कि कुरुक्षेत्र वह स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने 5 हजार साल पहले कौरव और पांडवों के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा देकर गीता का ज्ञान दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के द्वारा गीता में कही गई बातें आज भी समसामयिक है। हमारे सामने उदाहरण है, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने कर्मवाद की शिक्षा को लेकर जो पुस्तक की रचना की है, इसके माध्यम से हमारे सभी क्रांतिकारी उस पुस्तक से प्रेरणा लेकर हमारे देश की आजादी के लिए संघर्ष किए हैं।     


गीता जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग
सीएम मोहन ने कहा कि गीता ना केवल पवित्र ग्रन्थ है, बल्कि वो जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग भी है। मेरी ओर से गीता जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को, हरियाणा सरकार और सभी को बधाई देता हूं। मध्य प्रदेश सरकार भी 8 से 11 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में गीता महोत्सव मना रही है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE