नीमच। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के लिए इसी महीने लाइसेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है। लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट शुरू हो जाएगी। जिसके बाद एक यूनिट ब्लड को चार अलग-अलग मरीजों को चढ़ाया जा सकेगा।
नीमच जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटील ने बताया कि यूनिट से जुड़े सभी दस्तावेज भोपाल से स्वीकृत होकर दिल्ली जा चुके हैं। जल्द ही लाइसेंस मिलने की संभावना है। वहीं ब्लड बैंक के कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र सिंह से हुई चर्चा के अनुसार ब्लड सेपरेशन यूनिट जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर में स्थापित हो चुकी है। केवल लाइसेंस का इंतजार है।