रायसेन। जिले में सोमवार से 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई, जो 18 दिसंबर को समाप्त होगी। इन परीक्षाओं से बच्चों की बोर्ड परीक्षा से पहले की तैयारियों को परखा जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक कक्षा नवमी और दसवीं, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे समाप्त होगी। पहले दिन सोमवार को का हिंदी विषय का पेपर है।
आदर्श कन्या स्कूल के प्राचार्य कमलेश नरवरे ने बताया कि सोमवार से अर्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत की गई है। यह परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं का समय अलग-अलग रखा गया है। यह परीक्षा है 18 दिसंबर को समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि, कक्षा 10 में 139 विद्यार्थी दर्ज थे जिसमें से चार गैरमौजूद रहे, 135 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। कक्षा 9 में 155 विद्यार्थी दर्ज हैं, इनमें से 153 उपस्थित हैं, दो अनुपस्थित है।