BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 2:32 pm
KHABAR : किसानों ने कराया वारासिवनी-खैरलांजी बंद, किसानों ने रैली निकालकर किया सरकार का विरोध, किसानों के साथ सड़क पर निकले विधायक, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। प्रदेश के सबसे बड़े धान उत्पादक बालाघाट जिले में सरकार से समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। सोमवार को वारासिवनी में किसानों ने वारासिवनी और खैरलांजी में बंद कराया और सड़क पर रैली निकाली। किसानों के इस आंदोलन में विधायक विवेक पटेल भी सड़क पर निकले और किसानों की आवाज उठाई।


गत 6 दिसंबर को ही वारासिवनी क्षेत्र के किसानों ने सरकार से वादे अनुरूप समर्थन मूल्य 31 सौ रुपए नहीं दिए जाने का विरोध जाहिर करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले एसडीएम राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन सौंपकर 9 दिसंबर को वारासिवनी बंद किए जाने की चेतावनी दी थी।


इसका असर, वारासिवनी में दिखाई दिया। किसान, दोपहर 12.30 बजे सड़कों पर निकले और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।


क्षेत्रीय विधायक विवेक पटेल ने कहा कि किसानों को धान का 31 सौ रुपए और गेंहू का 27 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा कर भाजपा ने सरकार तो बना ली। लेकिन वह किसानों को भूल गई। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र, संकल्प पत्र और मोदी गारंटी के नाम से किसानों को धान का समर्थन मूल्य 31 सौ रुपए देने का वादा किया था।


सरकार के इस वादे को याद दिलाने, वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को वारासिवनी और खैरलांजी बंद किया है। जिससे किसान आक्रोशित है और वह आंदोलन की राह में है। जिनके साथ कांग्रेस खड़ी है। किसानों के वारासिवनी बंद को देखते हुए, प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है और जगह-जगह पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर, जवानों को तैनात रखा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE