खरगोन। विगत कुछ दिनों से निमाड़ के महान संत श्री सियाराम बाबा का स्वास्थ्य ठीक नहीं नहीं है। आज सोमवार को पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने संत सियाराम बाबा के भट्याण आश्रम पहुॅचकर उनके स्वास्थ्य के हालचाल जाने । इस दौरान उनका उपचार कर रहे चिकित्सा अधिकारियों से यादव ने चर्चा भी की।
संत सियाराम बाबा के मंगल दर्शन हेतु भट्याण आश्रम पहुॅचे श्रद्धालुओं से यादव ने कहा कि बाबाश्री के स्वास्थ्य में लगातार सुधार एवं प्रगति हो रही है । हम सभी मॉ नर्मदा से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें और उनका स्नेह आशीर्वाद हम सभी निमाड़ वासियों एवं प्रदेश वासियों पर सदैव बना रहे। यादव ने सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए आव्हान किया कि बाबाश्री के बारे में झूठी एवं भ्रामक खबरें प्रसारित न करें।