BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 3:29 pm
KHABAR : सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग, क्षत्रिय समाज ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, बोले-जल्द मूर्ति स्थापना नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर सोमवार को क्षत्रिय समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय समाज के लोग खेल परिसर में इकट्‌ठा हुए। रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सागर शहर में क्षत्रिय समाज की धरोहर महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति स्थापित की जाए।


तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विशेष निधि से 1 करोड़ रुपए की राशि मूर्ति स्थापना के लिए स्वीकृत की थी। स्वीकृत राशि नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। स्थान भी निर्धारित हो चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से मूर्ति की स्थापना नहीं हो पा रही है। जिससे क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। क्षत्रिय समाज ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना कराने की मांग की है।


अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर देरी हो रही है। जिसको लेकर ज्ञापन सौंपा है। जल्द मूर्ति की स्थापना नहीं की गई तो क्षत्रिय समाज विरोध में बड़ा आंदोलन करेगा। इसके अलावा क्षत्रिय समाज ने बांग्लादेश में हिंदू और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान राजेंद्र सिंह मोकलपुर, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE