छिंदवाडा। आचार्य तारण तरण की जयंती पर छोटी बाजार के तारन मंगल भवन में विविध आयोजन चल रहे हैं दो दिवसीय आयोजन में सोमवार को माजिन मणि की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई । तारण मंगल भवन से निकली यह शोभायात्रा छोटी बाजार से शुरू होकर मेन रोड, गोलगंज, कमानिया गेट, मिर्ची बाजार, बुधवारी बाजार होते हुए शोभायात्रा पुनः छोटी बाजार पहुंची, जिसमें काफी संख्या में जैन समाज के लोगों ने शामिल होकर इस शोभायात्रा में अपनी सहभागिता दी।
इससे पहले छोटी बाजार के इस भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए यहां श्रीपाल और मैना सांद्रि नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद यहां पर शाम को पात्रभावना का आयोजन किया गया है।
सुनील के द्वारा दिए जा रहे हैं प्रवचन
छोटी बाजार के तारण भवन में भिलाई से पधारे मुख्य वक्ता पंडित सुनील जी के द्वारा प्रवचन दिए जा रहे हैं जिसमें तारण स्वामी जी के जीवन पर अपनी बात रखी गई। वही उन्होंने इस पावन आयोजन में आए सभी श्रद्धालुओं संत तारण महाराज की महिमा की जानकारी देते हुए जैन संस्कृति पर प्रकाश डाला।