BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 5:39 pm
KHABAR : राजीनामा का दबाव बनाने को लेकर की मारपीट, शादी का वीडियो देखने को लेकर हुआ था विवाद, एसपी ने कहा- कार्रवाई की जाएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। सोमवार को एक परिवार ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर मारपीट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुराने विवाद को लेकर सुबह कुछ लोगों ने उनके घर आकर मारपीट की और धमकी देकर राजीनामा करने की बात कही है। अपराधियों ने रविवार को भी घर में घुसकर पीड़ित के साथ मारपीट की थी। घर में पत्थर फेंके थे, जिसका वीडियो बनाकर उसने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की थी। नाराज अपराधियों ने सोमवार की सुबह फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


नगर पालिका में काम करता हैं पीड़ित
फूलन देवी कॉलोनी के अमानगंज मोहल्ला निवासी धीरज पिता (34) भगवान दास बाल्मिक ने बताया कि वह छतरपुर नगर पालिका में बागवानी का कार्य करता है। सोमवार की सुबह 6 बजे ड्यूटी करने गया था उसके बाद जब वह 10 बजे घर आया तो पुरानी केस में राजीनामा की बात को लेकर आरोपी रज्जू, मुन्ना, अम्मी, धीरू वाल्मीकि ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी दी।


रविवार की सुबह 10: 30 बजे आरोपी राजू मुन्ना अम्मी और धीरू बाल्मिक ने घर में घुसकर धीरज के साथ लात घुसो से मारपीट की। उसके बाद पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी छत से पत्थर मारे थे और अश्लील हरकतें भी की थी। जिसकी उसने वीडियो बना लिया था।


धूमधाम से शादी को लेकर हुआ विवाद
नपा कर्मी धीरज वाल्मीकि ने बताया कि मोहल्ले में उसकी शादी धूमधाम से हुई थी। तभी से आरोपी उसे जलन की भावना रखते हैं। इसके बाद 3 अप्रैल 2019 को वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठकर शादी का वीडियो देख रहा था, तभी इन लोगों ने मारपीट की जिसका न्यायालय में केस चल रहा है। अब इस मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए यह लोग मारपीट कर रहे हैं। जिसकी शिकायत थाने में 6 बार की गई है।


धीरज ने बताया कि आज सोमवार की सुबह 10 जब वह ड्यूटी से घर आया तो उसके साथ आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं, रविवार सुबह इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी जिसकी शिकायत उसने आज परिवार के साथ एसपी कार्यालय में की है।


एसपी आगम जैन ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। संबंधित थाना को सूचित किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE