BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, नामांकन से पहले मां.. <<     KHABAR : 2 महीने भी नहीं टिक पाया करोड़ों का निर्माण,.. <<     KHABAR : रक्तदान महादान- इनरव्हील क्लब नीमच.. <<     NEWS : जनसेवा और सुशासन का सम्मान, लियाकत हुसैन.. <<     NEWS : माउंट आबू में प्रवेश उत्सव, 1700 से अधिक.. <<     BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 5:52 pm
KHABAR : भोपाल कलेक्टर ने सस्पेंड किए 3 पटवारी, तीनों पर निजी ऑफिस से काम करने, घूस लेने का आरोप, एडीएम सौंपेंगे जांच रिपोर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भोपाल के 3 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है। एडीएम सिद्धार्थ जैन को जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इन पटवारियों ने अपनी निजी दुकानें खोल ली थी। वे घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। जिन पटवारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें किशोर दांगी, पवन शुक्ला और निधि नेमा शामिल हैं। एडीएम जैन को मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने को कहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


यहां पदस्थ हैं तीनों पटवारी
किशोर दांगी, पटवारी बीनापुर। इन्होंने करौंद में पीपल चौराहा के पास निजी ऑफिस खोल रखा है। पवन शुक्ला, पटवारी पुरा छिंदवाड़ा। इनका ऑफिस गोल मार्केट संजीव नगर में है। निधि नेमा, नीलबड़ भौंरी की पटवारी हैं। जिनका ऑफिस चौबदारपुरा तलैया में है। तहसील में काम नहीं करते, निजी ऑफिस खोले जमीन, फ्लैट और मकान सहित अन्य प्रॉपर्टी के सीमांकन, नामांतरण और बंटवारा क्या किसी भी आम जन का काम बिना पैसे के हुआ है? सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्यों कहा कि पटवारी कलेक्टर का भी बाप होता है? इसकी पड़ताल में सामने आया कि एक भी काम बिना पैसे के लेन-देन के नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात तो यह है कि पटवारियों ने अपने निजी दफ्तर तक खोल लिए हैं। वे तहसील में काम नहीं करते। बल्कि अपने दफ्तरों में ही सुबह से लेकर शाम तक लोगों के काम करते हैं। यहां रिश्वत की डील फाइनल होते ही फाइल आगे बढ़ा दी जाती है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE