भोपाल। संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने यूनिसेफ के सहयोग से गोद लिए गांव सूखा निपानिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यहां यूनिसेफ की माइक्रो-न्यूट्रिएंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. शिखा तोमर ने छात्र-छात्राओं को एनीमिया, पोषक आहार की विस्तार से जानकारी दी और संतुलित आहार का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से ही बेहतर जीवन संभव है। इसके बाद 170 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में गांव के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा को पोस्टर के रूप में प्रदर्शित किया।
संस्थान की मैनेजमेंट की छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मूल भूमिका निभाई। शिविर के अंत में पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी एवं डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर ने संस्थान को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।