मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का गांव उजागरिया में हितग्राहियों को सिलाई मशीन वितरण की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों को सिलाई मशीन प्रदान करके बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। इस तरह के कार्य सभी गांव वालों को करना चाहिए। जिससे महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके। इस कार्य के लिए सभी बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी की मदद करने की पहल सभी
को करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि, हम सभी को साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर आसपास कचरा हो तो उसको उठाकर डस्बिन में रखना चाहिए। अपने आसपास बिल्कुल गंदगी ना रहने दे। हमारा गांव प्लास्टिक मुक्त हो ऐसी हम सबको प्रयास करने चाहिए। हम सभी को अपने-अपने गांव पर गर्व होना चाहिए।