BREAKING NEWS
BIG REPORT : सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर इलाज.. <<     KHABAR : शाजापुर जिले पोलायकलां में किसानों का.. <<     KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 6:23 pm
KHABAR : प्रमिला ठाकुर ने नगर परिषद सीएमओ का कार्यभार किया ग्रहण, विभाग वार समीक्षा कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। नगर परिषद की नई मुख्य नगरपालिका अधिकारी  प्रमिला ठाकुर ने आज दोपहर को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्य भार ग्रहण किया। सीएमओ प्रमिला ठाकुर ने यंहा पदस्थ रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा के स्थानांतरण पश्चात उनकी यंहा पदस्थापना आदेश पर अमल करते हुए कार्यभार ग्रहण किया। 
ठाकुर ने नगर परिषद में कार्य भार ग्रहण के बाद लेखा शाखा के श्रवण प्रजापत से निकाय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर विभाग वार समिक्षा की। इस दौरान पीएम स्व निधि के प्रकरणों को लेकर संबंधित कर्मचारी से जानकारी लेकर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्रकरण बनाकर बैंक को भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजस्व  प्रभारी सुरजमल सालवी से राजस्व रिकार्ड, आनलाइन,जीएसआई सर्वे , नामांतरण , निर्माण अनुमति, निर्माण शुल्क तथा राजस्व वसुली की समीक्षा कर वसूली अभियान में तेजी लाने को कहा तथा प्रमुख लेखा शाखा प्रभारी को इसमें लगी टीम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बताते हैं कि व्यवस्था की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सीएमओ गिरीश शर्मा को सिंगोली नगर परिषद में पदस्थ किया है। शर्मा के पास रतनगढ़ पहले ही चार्ज में है, इसी प्रकार प्रमिला ठाकुर के पास पहले से ही डिकेन नगर परिषद चार्ज में है अब अतिरिक्त चार्ज  में नगर परिषद सरवानियां महाराज आ गई है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE