BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वानी में वेंडर मॉल के लोकार्पण पर.. <<     भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर शाजापुर में.. <<     नीमच में दर्दनाक हादसा, एमपी ग्रीन टायर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में भारतीय संस्कृति.. <<     खरगोन के कसरावद में पर्यावरण संरक्षण की.. <<     खरगोन में वन संरक्षण पर मंथन, जैव विविधता.. <<     BIG NEWS : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक.. <<     दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया,एकता.. <<     हाइवे पर भयानक ब्लास्ट,मगरखेड़ी में टैंकर.. <<     BIG NEWS : नीमच की एकता कॉलोनी में दर्दनाक घटना,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले से गुजर रहे 8 लेन हाईवे पर बड़ा.. <<     KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 6:25 pm
BIG REPORT : युवा निराशा और हताश कभी ना हो, मेहनत करने वाले को सफलता जरूर मिलती है- उप मुख्यमंत्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में रोजगार, स्त्रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का किया शुभारंभ, पढे़ रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में रोजगार, स्त्ररोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने सरस्मृती पूजन एवं कन्मा पूजन कर किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने रोजगार मेले में 15 कंपनियों एवं आठ विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। वहां पर उपस्थित रोजगार देने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों से संवाद किया। रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 25 स्मृ सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख का ऋण वितरण चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का हित वितरण प्रदान किया। सामाजिक न्प्राय विभाग अंतर्गत दिव्यांग जनों को स्वचालित ट्राईसाईकिल एवं हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल प्रदान की।


रोजगार, स्ब्रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ उठाना चाहिए। रोजगार मेलों में किन विभागों को इंस्टॉल लगे हैं। सरकार द्वारा कौन योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे युवाओं को क्या लाभ प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए। रोजगार मेले के साथ-साथ युवाओं को विभागों में जाकर भी अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहिए। युवाओं को निराशा और हताश कभी नहीं होना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो मेहनत करता है उसको सफलता जरूर मिलती है। सभी युवा ध्यान से और मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए।


वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। विकसित देशों में भारत नंबर वन होगा, उसके लिए सरकार लगातार संकल्पित है और यह कार्य हम सबको मिलकर करना होगा। आर्थिक ताकत हमारी सबसे बड़ी ताकत होना चाहिए। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। सरकार ने विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे देश की चिंता करके सरकार ने विकास के काम किए हैं। इलाज का प्रबंध किया है। आयुष्मान कार्ड बनाया है, अब तो 70 से अधिक उम्र वाले सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE