खरगोन। कसरावद सैलानी बायपास नेशनल हाईवे को ग्राम चंदनपुरी घोरबेड़ा उटावद सांगवी डेड़गांव आदि गांव के लिए अंडर बायपास रोड निकालने के लिए अनुविभागीय अधिकारी को किसान ग्रामीणों द्वारा दिया आवेदन। किसानों द्वारा बताया गया कि 347 सी नेशनल हाईवे रोड सैलानी बाईपास का निर्माण होना है जिससे सैलानी पेट्रोल पंप से रोड बाईपास बनाकर सैलानी से बाहर नाले के पास से होते हुए खरगोन का कसरावद रोड पर मिल रहा है परंतु उक्त बाईपास बनने में सैलानी गांव से चंदनपुरी एवं अंदर के अन्य गांव में जाने हेतु एकमात्र रास्ता चंदनपुरी का है जिस पर रोड ऊंचाई घाटी पहले से 50 फिट है। तथा इसके ऊपर से रोड़ की 3 मीटर और ऊंचाई उठ रही है जिससे कि हम कृषक गणों एवं ग्रामीण जनों को अवा जाही फसल ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तथा हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहेगा घाटी पर पहले से दुर्घटना होती आई है। किसानों द्वारा बताया गया कि चंदनपुरी वाले रोड़ से घाटी के ऊपर और रोड़ ना उठाते हुए घाटी में सुरंग कर अंडरपास पुलिया निर्माण किया जाए जिससे कि हमें आने जाने में सुविधा हो अगर किसानों द्वारा इस आवेदन पर नेशनल हाईवे वालों ने कार्य नहीं किया तो कृषक गण मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। एसडीएम सत्येंद्र बेरवा द्वारा बताया गया कि हम नेशनल हाईवे वालों से बात कर इस समस्या का हल करवाते हैं।