BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 2:52 pm
KHABAR : गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबेडकर सम्मान मार्च; रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली निकाली। कांग्रेस ने बाबा साहब पर दिए बयान को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी शुरू से ही डॉ. अंबेडकर और संविधान विरोधी रही है।


रैली का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने किया। साथ ही अन्य कई वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


रैली टावर चौक से शुरू होकर शहीद पार्क और मुंगी चौराहा होते हुए वापस टावर चौक पर पहुंची। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रुपाली जैन को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा ने किया, संचालन देवव्रत यादव ने किया।


संविधान और आरक्षण पर बयान से नाराजगी
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा से डॉ. अंबेडकर और संविधान का विरोध किया है। उनका आरोप है कि बीजेपी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही थी, जिसे 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम किया। अब बीजेपी अपनी खीझ संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के अपमान के रूप में निकाल रही है। उन्होंने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाएगा, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।


प्रधानमंत्री से माफी की मांग
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर को लेकर जो शब्द बोले, उनसे पूरा देश आहत हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृहमंत्री का इस्तीफा लेने और देश से माफी मांगने की मांग की।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि बाबा साहब का अपमान उनके अनुयायी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की, तो कांग्रेस का प्रदर्शन और तेज होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE