BREAKING NEWS
KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 3:41 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 105 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- वार्डबाय एवं चौकीदार को तीन दिवस में लंबित मजदूरी का भुगतान करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कोविड-19 के दौरान कोरोन्‍टाईन सेंटर में काम करने वाले वार्डबाय एवं चौकीदार को लंबित मजदूरी का तीन दिवस में भुगतान कर अवगत कराये। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई में नयागांव निवासी जगमोहन पिता केवलराम के आवेदन पर न.पा.नीमच के सीएमओ को दिए। जनसुनवाई में 105 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी एवं उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ.रश्‍मी श्रीवास्‍तव एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में जावद निवासी गणेश-उकार बागरी के आवेदन पर कलेक्‍टर ने केनपुरिया डेम में डूब में गई उसके पट्टे की जमीन के बदले अन्‍य स्‍थान पर जमीन दिलाने के निर्देश जल संसाधन कार्यपालन यंत्री को दिए। सुरजना के रामसुख पाटीदार के आवेदन पर खेत पर जाने का वैकल्पिक रास्‍ता उपलब्‍ध कराने के निर्देश नीमच तहसीलदार को दिए गए।
जनसुनवाई में नीमच की कविता, तिलक मार्ग नीमच के मुकेश कुमार, सुरजना के रामसुख, बनी के दशरथ, रतनपुरा के नानालाल, दैालतपुरा के सत्‍यनारायण, छोकला तहसील सिंगोली के हरिओम, राकेश, अमीत सोनी, खोर की सुशीला,  गिरदौड़ा के मोहन, धनेरिया के गणपत, मोरका के लक्ष्मण, रतनगढ़ के सब्‍बीर हुसैन, रामपुरा की मायाबाई, जावद के वार्ड नम्‍बर 5 एवं 6 के कमलेश, मनीष धाकड, रामकन्‍या, जुना बाजार नीमच सिटी के शराफत, सुवाखेडा के विनोद, कमलेश, मदनलाल, जूनापानी के कन्‍हैयालाल, इदगाह कॉलोनी नीमच के मोहम्‍मद आरीफ कुरैशी, देवरी ख्‍वासा के विष्‍णुलाल, मल्‍हारगढ के शादाब रहमान, दारू के जयप्रकाश, गिरदौडा के जगदीश, मोहनलाल, गुड्डालाल, अरनिया बोराना के कैलाश, बंगला नम्‍बर 32 नीमच के ज्ञानसिह, तारापुर की कमलाबाई, चचोर की मोहनबाई, रतनगढ के गोपालकृष्‍ण राठौर, तालखेड़ा के रमेशचंद्र आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन कर प्रस्‍तुत अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE