मंदसौर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ताो संरक्षण विभाग जिला मंदसौर द्वारा सीएम राईस स्कूल ग्राम साबाखेडा में ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता् दिवस’ पर उपभोक्तंओं के अधिकारों की जानकारी हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में माननीय जिला न्याआयाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिध्दार्थ तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता, उत्थान संगठन के जिला अध्यधक्ष विश्वंमोहन अग्रवाल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष नवनीत शर्मा एवं ग्राम पंचायत साबाखेडा के सरपंच जगदीश धनगर उपस्थित रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, नापतौल विभाग, लीड बैंक, विद्युत वितरण कंपनी एवं उपभोक्ताथ से जुडे विभिन्नि विभागों द्वारा विभागीय जानकारी की प्रदर्शिनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य द्वारा ऑनलाईन खरीदी में ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा किए जाने वाले फ्रॉड से बचाव एवं रिटर्न पॉलिसी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर द्वारा बैंकिंग में होने वाले फ्रॉड एवं वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सदस्य द्वारा साइबर फ्रॉड एव सोशल मीडिया के माध्य्म से होने वाले अपराधों एवं उनसे बचावों की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट के घरेलू परीक्षण की जानकारी दी गई। स्वागत भाषण जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायणसिंह चंद्रावत द्वारा एवं आभार प्रदर्शन सी.एम. राईस विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह डाबी द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन ग्राहक पंचायत के अधिवक्ता. उमरावसिंह जैन द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं बच्चों को पुरूस्कार वितरण किया गया।