मंदसौर। 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के अंतर्गत कुशाभाऊ ऑडिटोरियम में विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। विज्ञान मेले दो वर्ग में आयोजित किया गया। प्रथम वर्ग-एकल एवं द्वितीय वर्ग-सामूहिक। इस प्रतियोगिता में अटल टेंकरिंग लेब के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान में रूचि पैदा करने एवं नये-नये नवाचार करने के लिये प्रेरित किया जाता है। मेले में शा. उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
एकल वर्ग में प्रथम स्थान निर्मल सेन ने प्राप्त किया है। इनके द्वारा ब्लाईड स्टीक का मॉडल बनाया जिससे दिव्यांगजन को सुविधा मिलेगी। साथ ही द्वितीय स्थान भी विद्यालय की छात्रा कु. वंदना लोहर को मिला। आपने मॉडल में बिना छुये कचरों को कैसे डस्टबिन में डाला जाये इसका प्रदर्शन किया है। सामूहिक मॉडल प्रतियोगिता में लोकेश अहिरवार, नितेश बसेर, अनीश योगी, विकास प्रजापति, नरेन्द्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी लोकेन्द्र डाबी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द डाबर, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनिता प्रधान, परामर्शदाता बीएल जोशी, विज्ञान शिक्षक दीपक वधवा एवं मोहम्मद सकलेन एवं स्टॉफ सचिव आशीष बंसल सहित विद्यालय के अन्य सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।