भोपाल। मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्टिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर राजधानी भोपाल में डिजिटल अरेस्टिंग का मामला सामने आया है। इस बार जालसाजों ने बैंककर्मी महिला को अपना शिकार बना कर करीब एक घंटे तक कैद करके रखा।
जानकारी के अनुसार, सायबर जालसाजों ने कोलार इलाके में बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को उनके ही घर के कमरे में करीब एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। मनी लॉन्ड्रिंग के 2 करोड़ 56 लाख खाते में आने का बता कर जालसाजों ने महिला को डराया था। जालसाजों ने महिला के आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड के जरिए मनी लॉड्रिंग में फंसे होने की जानकारी दी।
जिसके बाद डरी हुई महिला ने खुद को कमरे बंद कर दिया। लेकिन जालसाजों का शिकार होती इससे पहले कोलार पुलिस ने पहुंच कर डिजिटल अरेस्ट हुई महिला को मुक्त करा लिया। दरअसल, घर में मौजूद महिला की बुजुर्ग सास ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जालसाजों से महिला को मुक्त कराया।