BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 11:47 am
BIG NEWS : एमपी में बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सभी पेच क्लियर भोपाल, ग्वालियर-इंदौर समेत 15 जिलों में चल रहे घमासान पर पार्टी ने लिया निर्णय, आज जारी होगी सूची, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सभी पेच क्लियर हो गए हैं। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, सागर, छतरपुर, जबलपुर, रीवा समेत 15 जिलों को लेकर चल रहे घमासान पर भाजपा नेतृत्व ने निर्णय लिया है। सोमवार दोपहर तक करीब 52 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। बाकी के जिला अध्यक्षों की घोषणा कल 7 जनवरी तक की जाएगी।


प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान 9 या 10 जनवरी को मध्य प्रदेश आएंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि आज बीजेपी करीब 52 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है। वहीं बाकी के जिलाध्यक्षों की घोषणा कल होगी। जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान होने के बाद उन्हें तत्काल भोपाल का बुलाया जाएगा। जहां धर्मेंद्र प्रधान उनसे रायशुमारी करेंगे।


इन जिलों में रिपीट होने की संभावना
रतलाम- प्रदीप उपाध्याय
मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा
पांढुर्णा- वैशाली महाले
मैहर- कमलेश सुहाने
बड़वानी- कमलनयन इंग्ले
बुरहानपुर- मनोज माने
इंदौर ग्रामीण- चिंटू वर्मा
हरदा- राजेश वर्मा
छिंदवाड़ा- शेषराव यादव
बालाघाट- रामकिशोर कांवरे
पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
छतरपुर- चंद्रभान सिंह गौतम शामिल है।


आधी आबादी को मिलेगी सियासी हिस्सेदारी
प्रदेश की राजनीति में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी है। बीजेपी जिला अध्यक्ष की सूची में एक दर्जन से अधिक महिला नेत्रियों के नाम शामिल हो सकते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि 4 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले जिला अध्यक्षों को फिर से जिम्मेदारी मिल पाना बेहद मुश्किल है।


15 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव
एमपी में बीजेपी के जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया जैसे दिग्गज मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के नाम हैं। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी भी रेस में है। निगाहें इस पर भी टिकी हुई है कि क्या वीडी शर्मा के कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा या फिर किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा।


एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे धर्मेंद्र प्रधान
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान, एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े, उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गुजरात के लिए भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE