जबलपुर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित भोपाल गैसकांड (यूनियन कार्बाइड) के जहरीला कचरा जलाने मामले की सुनवाई एमपी हाईकोर्ट के जबलपुर खंडपीठ में आज होगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ में सुनवाई होगी।
बता दें कि यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को नष्ट करने को लेकर सरकार को मिली मोहलत खत्म हो रही है। जहरीले कचरे को लेकर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन की जानकारी एमपी सरकार कोर्ट को देगी। मध्य प्रदेश सरकार जन भावनाओं का हवाला देकर कोर्ट से प्रार्थना करेगी। प्रदेश सरकार जहरीले कचरे के निपटान की मियाद बढ़वाना चाहती है। अब देखना है कि हाईकोर्ट इस मामले में क्या निर्णय देता है।