BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 12:38 pm
KHABAR : गुरु गोविंदसिंह जी का प्रकाश पर्व आज, खालसा कॉलेज में सजाया जाएगा दीवान, अमृत संचार होगा, रात 1.20 बजे होगी पुष्प वर्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। श्री गुरु गोविंदसिंह महाराज का प्रकाश पर्व श्री गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में नगर की सभी गुरुनानक नामलेवा संगत द्वारा मनाया जा रहा है। तीन दिनी गुरमत समागम के तहत दूसरे दिन सुबह का दीवान गुरुद्वारा तोपखाना साहिब में सजाया गया।


शाम का दीवान गुरु तेगबहादुर साहिब स्टेडियम खालसा कॉलेज में सजाया गया। रविवार रात खालसा कॉलेज में गुरु के लंगर बनाने की सेवा साध संगत द्वारा की गई।


सभा अध्यक्ष हरपालसिंह भाटिया और महासचिव प्रीतपालसिंह भाटिया ने बताया कि सोमवार को प्रकाश पर्व का मुख्य विशेष दीवान सुबह 5.15 से दोपहर 2.15 बजे तक सजेगा। सुबह 5.15 से नितनेम साहिब का सामूहिक पाठ साहिब और सिमरन किया गया। 6.15 से 8 बजे तक गुरमति प्रचार जत्थे द्वारा आसा दीवार, शवद-कीर्तन और सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ हुआ।


9.30 बजे से कीर्तनकारों द्वारा गुरुवाणी शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे गुरमत गुरप्रसाद जत्थे द्वारा अमृत संचार कराया जाएगा। शाम 6.30 बजे से रात 1.45 बजे तक रात का दीवान सजाया जाएगा। रात 1.20 बजे पुष्प वर्षा की जाएगी।


रक्तदान शिविर लगेगा
खालसा कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर के साथ ही गुरु नानक पब्लिक स्कूल में दाखिले के लिए भी कैंप लगाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE