BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 2:13 pm
KHABAR : भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति, सांसद और विधायक अपने-अपने समर्थकों के लिए कर रहे जोर आजमाइश, पढे़ खबर

Share On:-

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के बुरहानपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस अपने-अपने समर्थकों के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। कई समर्थक भोपाल में डटे हुए हैं।


बताया जा रहा है कि बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सांसद-विधायकों में आम सहमति नहीं बन पा रही है। वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने का कार्यकाल करीब 11 माह ही हुआ है। वह बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के समर्थक हैं। उनके रिपिट होने की संभावनाएं जताई जा रही है तो वहीं चिटनिस की ओर से एक नाम विरेंद्र तिवारी का भी है।


इधर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने समर्थकों में से किसी एक को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। इसमें प्रमुख नाम संजय जाधव, राहुल जाधव का सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा की सूची जल्द ही जारी होने वाली है।


सहमति नहीं बनी तो संगठन से भी तय हो सकता है नाम
भाजपा के सांसद, विधायकों में सहमति नहीं बनी तो संगठन हस्तक्षेप कर खुद भी कोई अन्य नाम तय कर सकता है। इसमें एक नाम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का भी सामने आया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, तीसरे नाम पर भी विचार हो सकता है, लेकिन फिलहाल सांसद, विधायकों की ओर से अपने-अपने समर्थकों को संगठन के इस महत्वपूर्ण पद पर बैठाने की पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं, कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के रिपिट होने की भी संभावना अधिक हैं।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में अर्चना चिटनिस का भी नाम
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रदेशाध्यक्ष का भी चयन होना है। इस रेस में ब्राह्मण चेहरे के रूप में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस का नाम भी सामने आया है। चिटनिस काफी अनुभवी नेता हैं और मंत्री भी रह चुकी हैं। संगठन में उनकी खासी पकड़ है और वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE