हरदा। तवा कालोनी दुर्गा मंदिर में सोमवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज के जिलाध्यक्ष बैकुंठ शर्मा ने हरदा नगर इकाई और नवयुवक मंडल इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवमनोनीत सदस्यों से सामाजिक उत्थान और प्रगति में अपना योगदान देने और जिला संगठन को सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि संगठन मंत्री कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश शर्मा, महासचिव नितेश शर्मा के प्रस्ताव पर सामाजिक संगठन का विस्तार हुआ है। इस अवसर पर मौजूद सभी सदस्यों ने सामाजिक एकता और मजबूती का संकल्प लिया है।
हरदा नगर इकाई के नव मनोनीत सदस्य
नगर अध्यक्ष- नरेश पंचारिया
नगर उपाध्यक्ष- विष्णु शर्मा, पूनम शर्मा
नगर संयोजक- राहुल जोश
नगर मंत्री- रामनिवास शर्मा और मनीष पंचारिया
सचिव- चेतन शर्मा
प्रचार मंत्री- संजय शर्मा और देवेंद्र शर्मा रेलवा
हरदा नगर नवयुवक मंडल इकाई सदस्य
अध्यक्ष- अभिषेक शर्मा
उपाध्यक्ष- हर्षित व्यास
मंत्री- आयुष शर्मा