BREAKING NEWS
BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 3:37 pm
BIG REPORT : गोवंश से भरा ट्रक पकड़ाया, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को लेकर थाने में किया हंगामा, पुलिस से हुई बहस, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़ा और उसे खालवा पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद धीरेदृधीरे बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने में जमा होने लगे और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इसे लेकर थाने में जमकर हंगामा भी किया। 


बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद जायसवाल ने बताया की हमारे कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गोवंश परिवहन करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक पिकअप वाहन का पीछा कर उसे पकड़ा है, जिसमें से गोवंश बरामद हुआ है। गाड़ी को लेकर कार्यकर्ता खालवा थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले किया। हम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि क्षेत्र में लगातार गोवंश तस्करी हो रही है। यहां से महाराष्ट्र की ओर गोवंश ले जाया जा रहा है।


खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने जानकारी देते बताया कि, ग्रामीणों द्वारा एक गाड़ी को रोका गया था। जिसमें गोवंश होने की जानकारी प्राप्त हुई। शुरुआती जांच में सागर से लाने की जानकारी मिली है। लेकिन जो खरीदार था उसके बारे में सही जानकारी नहीं मिलने से पुलिस ने मौके से गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE