जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कुलपति राजेश वर्मा की गाड़ी पर कार्यकर्ताओं ने बेशरम पौधों के गमले रखकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी छात्र पहले कुलपति को बेशरम के पौधे भेंट करने जाने जा रहे थे। सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने कुलपति से मिलने नहीं दिया तो उनकी कार पर बेशरम पौधों के गमले रख दिए।
दरअसल महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का माहौल गर्माया हुआ है। आरडीवीवी के कुलपति प्रोफेसर राजेश वर्मा के खिलाफ महिला असिस्टेंट रजिस्ट्रार ने छेड़छाड़ और अशोभनीय टिप्पणी की शिकायत की है।महिला अधिकारी के आरोपों और कुलपति को अयोग्य बताकर एनएसयूआई द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति राजेश वर्मा को पद से हटाकर विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाए जाने की मांग की है।