मंदसौर। तहसीलदार मंदसौर ने बताया कि मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा ग्राम खण्डेरिया मारू तहसील मंदसौर स्थित भूमि सर्वे नम्बर 15 रकबा 11.3400 हेक्टेयर भूमि पर उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण किये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। यदि किसी को आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति पटवारी ग्राम खण्डेरिया मारू अथवा न्यायालय तहसीलदार तहसील मंदसौर (ग्रामीण) में 16 जनवरी 2025 तक दर्ज करा सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत प्रस्तुत की गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।