BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 7:01 pm
NEWS : राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सी पी जोशी एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आम मेवाड़ भील समाज व शबरी आश्रम मंदिर विकास समिति मातृकुंडिया द्वारा आयोजित सराय उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम में की शिरकत, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी तहसील में स्थित मातृकुंडिया में सोमवार को राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डा सी पी जोशी,पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आयोजित सराय उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। आम मेवाड़ भील समाज व शबरी आश्रम मंदिर विकास समिति मातृकुंडिया द्वारा  सराय उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  यहां के भील समाज जनो द्वारा विगत तीन साल पहले राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डा सी पी जोशी एवं पूर्व सहकारिया मंत्री उदयलाल आंजना से उक्त भील समाज सराय निर्माण के लिए आग्रह किया गया था।

आम मेवाड़ भील समाज शबरी आश्रम मंदिर विकास समिति मातृकुंडिया द्वारा आयोजित सराय उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष डा सी पी जोशी थे तथा उक्त समारोह में विशिष्ठ अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना,मावली विधायक पुष्कर डांगी,चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान कपासन भेरूलाल चौधरी, राजसमंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, भीलवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी,उदयपुर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, चित्तौड़गढ़ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी सचिव हरलाल भील बतौर विशिष्ट अतिथि थे।


आम मेवाड़ भील समाज व शबरी आश्रम मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष कालूराम भील मरमी, मंदिर मेवाड़ क्षेत्र न्यास समिति मातृकुंडिया के अध्यक्ष रामेश्वर लाल मड़पिया कानपुरा एवं मंदिर विकास एवं न्यास समिति मेवाड़ क्षेत्र मातृकुंडिया के महासचिव सवाई राम चौहान मालाखेड़ा,समस्त पदाधिकारीगण एवम् कार्यकर्तागण पंच पटेल आम मेवाड़ भील समाज क्षेत्र के द्वारा भील समाज की महा पंचायत व सराय उद्घाटन कार्यक्रम में मंचासिन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ सी पी जोशी एवं पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने पर उनका माल्यार्पण कर व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।


उक्त सराय उद्घाटन व सम्मान समारोह कार्यक्रम से पूर्व सभी कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा यहां मातृकुंडिया में स्थित भोलेनाथ शिवशंकर,भगवान रामचन्द्रजी व माता शबरी के मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर खुशहाली,सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में यहां क्षेत्र के कांग्रेस जन,जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण, गणमान्यजन,आम मेवाड़ भील समाजजन एवं मीडियाकर्मी इत्यादि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE