BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 8:18 pm
BIG REPORT : राजस्‍व अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के पार ना हो, कलेक्‍टर ने की राजस्‍व महाअभियान प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत राजस्‍व विभाग की सेवाओं के प्रदाय से संबंधित कोई भी प्रकरण समय सीमा के पार ना हो। आवेदकों को समय पर सेवाएं प्रदान की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व महाअभियान के तहत राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, एसडीएम नीमच डॉ. ममता खेडे, मनासा एसडीएम पवन बारिया, जावद एसडीएम चंद्रसिह धार्वे, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहु, रश्मि श्रीवास्‍तव, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि आगामी 10 जनवरी को जिले में विशेष ग्राम सभाओं का सफल आयोजन सुनश्चित कर परंपरागत रास्‍तों के विवाद के सभी प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण कर रास्‍ता विवादों का निपटारा करवाए। उन्‍होंने धारणाधिकार के लंबित प्रकरण, कलेक्‍टर न्‍यायालय को भिजवाने के निर्देश तीनों एसडीएम को दिए। राजस्‍व की विभिन्‍न मदों में वसूली की समीक्षा में बताया गया कि अब तक 4.17 करोड़ की राजस्‍व वसूली की जा चुकी है। कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को आगामी एक माह में वसूली का प्रतिशत बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने राजस्‍व महाअभियान के तहत आरसीएमएस में दर्ज नए प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 89 प्रतिशत से बढ़ाकर एक माह में 93 प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि पीएम किसान सम्‍मान निधि के जिले में 1011 हितग्राहियों के शेष ईकेवायसी के लिए घर-घर एक-एक हितग्राही से संपर्क कर उनका ईकेवायसी करवाएं। जिससे कि हितग्राहियों को पीएम किसान सम्‍मान निधि का लाभ मिल सके। आधार से आरओआर लिंकिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पटवारी एवं युवा, कृषक मित्र घर-घर जाकर आधार लिंकिंग का कार्य पूर्ण करवाएं। नक्‍क्षा बंटाकन कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर अप्रसन्‍नता व्यक्‍त करते हुए कलेक्‍टर ने तहसीलदार रतनगढ को निर्देश दिए कि बंटाकन के प्रकरणों में पक्षकारों को सुनवाई का अवसर देते हुए नक्‍क्षा तरमीम का कार्य तेजी से पूर्ण करवाएं। उन्‍होंने सभी तहसीलदारों को नक्‍क्षा बंटाकन कार्य सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में फार्मर रजिस्‍ट्री, ई-केवायसी, आधार से आरओआर लिंकिंग, पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के हितग्राहियों का ई-केवायसी नक्‍क्षा बंटाकन के कार्य की प्रगति की तहसीलवार समीक्षा की गई और सभी तहसीलदारों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE