BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 10:22 am
BIG NEWS : 2025 में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम अलग अलग विभागों की करेंगे समीक्षा, राहुल गांधी एमपी से शुरू करेंगे एक और यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को मैराथन बैठकें लेंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग विभागों की समीक्षा करेंगे। वहीं साल 2025 की पहली मोहन कैबिनेट बैठक भी होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12ः30 बजे से सिंहस्थ कार्यों को लेकर मंत्रिमंडल समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे से गौशालाओं के गोवंश तो अनुदान राशि के वृद्धि के संबंध में बैठक होगी। दोपहर 3ः30 से ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 4ः30 से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की मीटिंग आयोजित होगी।


नए साल में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज
2025 में मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट के सहयोगियों की बैठक बुलाई है। यह मीटिंग मंत्रालय में सुबह 11 से आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में सीएम डॉ यादव आज मंत्रियों से विभागवार और योजना के आधार पर अपडेट ले सकते हैं।


केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वहीं स्कीम्स की एक्शन रिपोर्ट लेने मंत्रियों को निर्देश दिए जाएंगे। दरअसल, सीएम ने मंथन में युवा, गरीब, किसान और महिलाओं पर फोकस करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को विभागीय स्तर पर समीक्षा बैठकें करने के लिए कहा था।


राहुल गांधी एमपी से शुरू करेंगे एक और यात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मध्य प्रदेश से एक और यात्रा करेंगे। वे अंबेडकर की भूमि महू से हुंकार भरेंगे। कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा’ निकालेगी। इसकी शुरुआत 26 जनवरी से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से होगी। कांग्रेस संगठन इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसे लेकर एमपी कांग्रेस की बैठक हुई है। जिसमें इस कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE