BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 10:25 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में फिर बढ़ी ठंड, कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक गिरा, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट, नीमच और मंदसौर में हल्के से मध्यम कोहरा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते पारा लुढ़क गया है। एमपी के कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तापमान गिरने की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, मऊगंज और रीवा समेत 16 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। नीमच और मंदसौर में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। तापमान में गिरावट के चलते ठंड भी असहनीय होगी।


जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में ठंड बड़ गई है। ठंडी हवाओं के चलते सिहरन बढ़ेगी। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में छतरपुर के नौगांव शहर की रात सबसे ठंडी रही। नौगांव का पारा 8.5 डिग्री दर्ज हुआ।


प्रदेश के मंडला में 8.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 9 डिग्री, शिवपुरी, मलाजखंड, गुना में 9.3 डिग्री और राजगढ़ में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बड़े शहरों का तापमान 10 से 13 डिग्री के बीच रहा। भोपाल 10 डिग्री, इंदौर 13.1 डिग्री, जबलपुर 12 डिग्री, ग्वालियर 9.7 डिग्री, उज्जैन 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE