बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के बाद अब पूरे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश है। जोबट में आरोपियों को फांसी देने की मांग उठी है।
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या से जोबट प्रेस क्लब के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है,अलीराजपुर जिले के जोबट में पत्रकारों ने भी इस हत्याकांड के खिलाफ आवाज बुलंद की पत्रकारों ने एक स्वर में आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। वही सोमवार को जोबट प्रेस क्लब के पत्रकारों ने जोबट के तहसील कार्यालय पहुंचकर जोबट एसडीएम अर्थ जैन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।