मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि इण्डियन एयर फोर्स भोपाल की टीम द्वारा जिले में ‘’अग्निवीर वायु’’ की भर्ती की प्रक्रिया, मापदण्ड एवं अन्य जानकारी का पब्लिसिटी ड्राईव का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय, रेवास देवड़ा रोड़ एवं लाल बहादुर शास्त्री शासकीय एक्सीलेन्स क्र. 1 मंदसौर में पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 विद्यार्थियों को ’अग्निवीर वायु’’ की भर्ती की प्रक्रिया, मापदण्ड एवं अन्य जानकारी एयर फोर्स के कमांडरों द्वारा दी गई।