मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी नगर परिषदों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए वार्डों में शिविर लगाए। इसके साथ ही शिविर के संबंध में आम नागरिकों को सूचित भी करें। जिससे तुरंत शिकायतों का समाधान हो सके। शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण समाधान भी करें। सहकारिता विभाग गेहूं उपार्जन पंजीयन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पहले पूर्ण करें। खनिज विभाग नियमित कार्यवाही करें। साथ ही ब्रिज विभाग ब्रिज निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करें। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल सहित जिलाधिकारी मौजूद थे।