BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 11:32 am
BIG NEWS : 2025 में मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंथन के नतीजों पर होगा फोकस, स्कीम्स की एक्शन रिपोर्ट लेने मंत्रियों को मिलेंगे निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की वर्ष 2025 में आज पहली बैठक होने वाली है। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 26 दिसंबर को हुए मंथन पर चर्चा होगी। मंथन के दौरान सीएम यादव ने मंत्रियों से कहा था कि युवा, गरीब, किसान और महिलाओं से संबंधित अपने विभागों की योजनाएं पता कराएं और उसके क्रियान्वयन की रिपोर्ट लेकर इन चारों वर्गों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने का काम कराएं। इसके लिए सीएम ने मंत्रियों को विभागीय स्तर पर समीक्षा बैठकें करने के लिए कहा गया था।


आज होने वाली कैबिनेट बैठक में सीएम यादव इस मामले में मंत्रियों से विभागवार और योजना के आधार पर अपडेट ले सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होना तय है जिसमें मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। इसके पहले वर्ष 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक 27 दिसंबर को हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE