BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 1:02 pm
BIG NEWS : नेताओं के विरोध के बाद कांग्रेस ने रोकी प्रवक्ताओं की सूची, बैठक में सियासी घमासान के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- 10 जनवरी को पॉलिटिकल समिति की बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को हुई बैठक में घमासान की खबर बाहर आने के बाद पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने कहा कि बड़े नेताओं के विरोध के बाद प्रवक्ताओं की लिस्ट रोकी गई है। बड़े नेताओं को जानकारी देकर फैसले लिए जाएंगे तो पार्टी के लिए बेहतर होगा। उन्होंने बीजेपी में गए नेताओं को कांग्रेस में वापस लेने का विरोध किया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो नेता बीजेपी में गए हैं कांग्रेस के उनके जितने समर्थक पार्टी में मौजूद है उन्हें भी बाहर किया जाना चाहिए।


बता दें कि कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में कमलनाथ ने नई नियुक्ति को लेकर भारी नाराजगी जताई थी। प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बैठक में कमलनाथ ने कहा था मुझे गलत बोलने वालों को प्रवक्ता बना दिया। इसी तरह कांग्रेस की बैठक और कार्यक्रमों की जानकारी नहीं मिलती है। कमलनाथ की बातों का दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन किया था। बीजेपी में गए नेताओं को वापस लेने बैठक में चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी में गए नेताओं को वापस लिया जाए या नहीं इसका प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि कांग्रेस में वापस लेने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। कई नेताओं ने विरोध जताया तो कुछ नेताओं ने कहा जो नेता पार्टी छोड़कर गए उनका विकल्प तैयार किया जाए। 10 जनवरी को भोपाल में पॉलिटिकल नेटवर्क समिति की बैठक फिर बुलाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE