BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 1:24 pm
KHABAR : पार्षद कालरा के समर्थन में सिंधी समाज का बाजार बंद, समाज बीजेपी अध्यक्ष और पुलिस कमिश्नर को देगा ज्ञापन, एसआईटी जांच की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे दीपेश और मां से हुई मारपीट मामले में अब सिंधी समाज भी लामबंद हो गया है। समाज के लोगों ने आज बाजार बंद का आव्हान किया है। वहीं एक बैठक भी इस मामले को लेकर सोमवार रात समाज के लोगों ने की है।


भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले को लेकर सोमवार रात प्रीतमलाल सभागृह में सिंधी समाज ने बैठक बुलाई थी। इसमें मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। इसके साथ पुलिस कमिश्नर और भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन भी देने का फैसला लिया गया।


वहीं बैठक में पूरे सिंधी समाज ने पार्षद कालरा के साथ हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। समाजजनों ने कहा कि जब एक पार्षद के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी कहां तक सुरक्षित है। सिंधी समाज आज पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग करेगा। इसके साथ ही समाज भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन देकर महापौर परिषद के सदस्य जीतू यादव को पार्टी से बाहर करने की मांग भी करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE