BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 1:32 pm
KHABAR : टमाटर की अच्छी आवक, अप्रैल माह तक सस्ते मिलेंगे, मंडी में 150 रुपए प्रति कैरेट का भाव, किसानों बोले- भाड़ा, मजदूरी और बीज खर्च नहीं निकल रहा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। टमाटर की जोरदार आवक होने और टोमेटो कैचअप बनाने के लिए बड़ी मात्रा में फैक्ट्री मालिकों द्वारा खरीदी करने से कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है। आगे और भी दामों में मंदी की संभावना है। मध्यप्रदेश की आम जनता को आगामी अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। ये दावा किसानों और व्यापारियों ने देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में किया।


फिलहाल दाम कम होने से किसानों को गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, तुड़ाई खर्च पूरा करने के लिए मुश्किलें आ रही हैं। मंगलवार को भाव और गिरकर 100 से 150 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गए। आवक 7 से 8 हजार कट्टों की बताई गई। क्वालिटीनुसार 6 से 8 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।


खरगोन के किसान अशोक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, जीतू बागड़ी, शुभम नेकिये ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की आम जनता के घरों, ढाबों, होटलों में गर्मियां शुरू होने से पहले अप्रैल माह तक सस्ता टमाटर मिलता रहेगा। फिलहाल किसानों का गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, तुड़ाई, बीज, दवाई, खाद खर्च निकलने में मुश्किलें आ रही हैं।


एक कैरेट पर 80 से 90 रुपए लागत आती है। नुकसान तो हो रहा है, लेकिन क्या कर सकते है, माल तो मंडी में लाकर बेचना ही होगा, नहीं तो खेतों में खराब हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल-मई में महाराष्ट्र से नए टमाटर की आवक शुरू होगी। उसके बाद ही कीमतों में इजाफा होने की संभावना है, क्योंकि गर्मियों में आवक 2 से 3 हजार कट्टे की ही होती है। ठंडे मौसम में टमाटर की खपत कम होती है, क्योंकि हरी सब्जियों की भरपूर आवक होती हैं।टमाटर व्यापारी इकबाल राइन, फारूक राइन, विनोद भिलवारे ने बताया कि मई से लेकर अक्टूबर तक 1500 से 2000 हजार रुपए प्रति कैरेट तक भाव पहुंच गए थे। नवंबर-दिसंबर में ठंड शुरू होते ही जोरदार आवक होने से दाम और 500 से 700 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गए। अब जनवरी में दाम औंधे मुंह गिर पड़े और 150 से 200 रुपए प्रति कैरेट तक आ पहुंचे।


मंगलवार को भाव और गिरकर 100 से 150 रुपए प्रति कैरेट (1 कैरेट में 25 किलो) तक पहुंच गए। आवक 7 से 8 हजार कट्टों की बताई गई।व्यापारी फारुख राइन ने बताया कि इंदौर के आसपास के क्षेत्र महेश्वर, मंडलेश्वर, खरगोन, राजगढ़-धार, सेंधवा के पास नागलवाड़ी, बलवाड़ी गांव से लोकल में देसी, हाईब्रिड, हिम सोना किस्म के टमाटर की जबरदस्त आवक हो रही हैं।वहीं, राजस्थान में भीलवाड़ा, जयपुर, चोमू, मप्र के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और यूपी के झांसी में बड़ी मात्रा में इन क्षेत्रों के आसपास की मंडियों में आवक हो रही हैं। इससे इंदौर की चोइथराम मंडी से टमाटर की खपत नहीं हो रही हैं, जिससे इंदौर के आसपास के टमाटर की खपत यही हो रही हैं।


टमाटर लगाने वाले किसान मुसीबत में
टमाटर की फसल दो प्रकार से लगाई जाती हैं। एक तो जमीन में सीधे और दूसरे तार और बांस-बल्लियों पर बेल को चढ़ाया जाता है। जमीन पर फसल लगाने वाले किसानों को लागत कम लगती हैं, लेकिन यह टमाटर जल्दी खराब होता है। स्टोरेज में भी दिक्कत रहती है इसलिए इसकी मांग फिलहाल कम है। जमीन से ऊपर लगाने वाला टमाटर लंबे समय तक चलता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE