BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 1:43 pm
KHABAR : शिविर के माध्यम से अभियान का क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत समग्र ईकेवायसी करवाएं, समयावधि की बैठक में सीईओ अभिषेक चौधरी ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि जिले के प्रत्येक ग्राम, वार्ड में एमपी ऑनलाईन, सीएससी के कियोस्क शिविर के माध्यम से अभियान का क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत समग्र ईकेवायसी करवायें । ये निर्देश समयावधि की बैठक में दिए गए।ज्ञात रहे कि ग्म.प्र. शासन अंतर्गत संचालित समस्त हितग्राहिमूलक योजनाओं का लाभ लेने हेतु आमजन को समग्र ईकेवायसी की अनिवार्यता होती है। समग्र ईकेवायसी न होने पर पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। जिले के शेष निवासियों के समग्र ईकेवायसी होना है। ये सी.एस.सी. एवं एम.पी. ऑनलाईन के संचालित कियोस्कों द्वारा अभियान के माध्यम से पूर्ण किया जाना है तथा प्राप्त ईकेवायसी के आवेदनों का सत्यापन संबंधित पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, नगरीय वार्ड प्रभारी के द्वारा किया जाना है। इस प्रक्रिया में शासन द्वारा प्रत्येक सफल ईकेवायसी के लिए कियोस्क संचालक को लगभग 14 रूपये का भुगतान भी किया जाता है। जिले के प्रत्येक ग्राम, वार्ड में एमपी ऑनलाईन, सीएससी के कियोस्क शिविर के माध्यम से अभियान का क्रियान्वयन कर शत-प्रतिशत समग्र ईकेवायसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं सहित आयुष्मान कार्ड,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,जाति प्रमाण पत्र आधार कार्ड बनवाने के लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE