BREAKING NEWS
KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     KHABAR : जन अभियान परिषद की पहल, एक पेड़ माँ के नाम.. <<     BIG NEWS : नीमच में जुटने लगीं देशभर की नामी.. <<     दतिया उपचुनाव में ASP का शक्ति प्रदर्शन आज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2025, 3:04 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 84 लोगों की सुनी समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजस्‍व अधिकारी कृषि भूमि के बंटाकन कार्य प्राथमिकता से करें। य‍ह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में रतनपुरा मनासा के नानालाल पिता गंगाराम के आवेदन पर तहसीलदार रामपुरा को दिए। नानालाल ने तहसीलदार द्वारा कृषि भूमि बंटाकन आदेश जारी करने के बाद भी बंटाकन नहीं करने की शिकायत कलेक्‍टर से की। इस पर तहसीलदार को बंटाकन करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में गिरदौड़ा के वरदीचंद धनगर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और बच्‍चों की स्‍कूल फीस माफ करवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। कंजार्डा़ के मनोज राठौर ने ड्रोन सर्वे में उसके आवासीय पट्टा क्रमांक 893 पर अन्‍य व्‍यक्ति का नाम दर्ज हो जाने पर त्रुटी सुधार करवाने, सरवानिया महाराज के वासुदेव दर्जी ने भूखण्‍ड का कब्‍जा और आम रास्‍ते का कब्‍जा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्‍टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 84 लोंगो की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर व जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
जनसुनवाई में रामपुरा के ग्राम थनेड़ के मोहन, भेरूलाल, नंदलाल, बंगला नम्‍बर 59 नीमच की संतोष, भोलाराम कम्‍पाउन्‍ड नीमच के रविकांत, रेवली देवली के हीरालाल, सोनियाना के राजमल, रावणरूण्‍डी के संतोष, संजू एवं दीपक, जवाहर नगर नीमच के शशिकांत पाराशर, सनावदा के सम्‍पतलाल, नीमच सिटी के सज्‍जनलाल, लुमडी की निर्मलाबाई, यादवमण्‍डी के नानुराम, बिसलवास कलां के नाथुलाल, रायसिंहपुरा के श्‍यामसिह, भादवामाता के गोपाल पोरवाल, दीपक नागदा, दडौली के कन्‍हैयालाल, जनकपुर की सोनाबाई, बंगाली कॉलोनी ग्‍वालटोली के कमल प्रजापति, सरवानिया महाराज की सुमन कुंवर आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE