BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 5:47 pm
NEWS : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित नेत्र जॉच शिविर में 79 ट्रक ड्राईवर लाभान्वित, अब तक आयोजित 7 शिविरों में 592 ने कराया नेत्र परीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान जिंक अपने कर्मचारियों एवं बिजनेस पार्टनर से जुडे कर्मियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु प्रतिबद्ध है, इस हेतु समय समय पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यकम आयोजित किये जाते है। इसी क्रम में चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा स्वयं सेवी संस्था उन्नति के सहयोग से 7वां एक दिवसीय नेत्र  जॉच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ड्राइवरों के नेत्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनकी सुरक्षा करना है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं टीम ने संयंत्र में आने वाले 79 से अधिक ट्रक ड्राइवरों तथा आपरेटर के नेत्रों की रेटीना स्कोप, स्लीट लेंप, एवं ओप्थेल्मिक चेयर यूनिट से जॉंच की एवं आवश्यकता अनुरूप निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया। जांच शिविर में  बॉडी मास इंडेक्स  मूल्यांकन भी शामिल था। इस अवसर पर उन्नति की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंदन जैन, संदीप कुमार, भैरूलाल माली उपस्थित थे। विगत आयोजित 7 शिविरों में अब तक 592 ट्रक ड्राइवर लाभान्वित हो चूकें हैं।


चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लॉजिस्टीक विभाग द्वारा आयोजित इस कैम्प में हेड लाजिस्टिक दिनेश प्रजापत ने सभी बिजनेस पार्टनर्स एवं टीम उन्नति का आभार प्रकट किया। लॉजिस्टिक विभाग के अंजलि राठौड़, दीपक चरण, एवं टीम ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE