BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 6:11 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम दुरगपुरा का गोपाल दायमा व परिजन, आवेदन देकर की नाबालिग बेटे का अपहरण व हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा अंतर्गत गांव दुरगपुरा के गोपाल दायमा और परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने नाबालिग पुत्र के अपहरण व हत्या की कोशिश में लिप्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गोपाल द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मेरे पुत्र 7 वर्षीय मासूम मनोज के अपहरण और हत्या की कोशिश देवेंद्र गरासिया द्वारा की गई। 
आवेदन में आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद आरोपी देवेन्द्र पिता रोडीलाल के खिलाफ थाना मनासा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस थाना मनासा में आरोपी देवेन्द्र के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि देवेन्द्र ने मनोज पर हमला किया। हालांकि, पुलिस ने उसे सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया और फिर आरोपी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। 
परिवार का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण आरोपी अब खुलेआम धमकियां दे रहा है और परिवार के किसी सदस्य को मारने की धमकी दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी देवेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उचित कार्रवाई की जाए। परिवार ने एसपी से अपील की है कि वे थाना मनासा को निर्देशित करें, ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE