BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2025, 6:15 pm
NEWS : समिति कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को समिति कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने योजना के अंतर्गत आवेदनों की स्थिति, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेंडर सिलेक्शन प्रकिया आदि की समीक्षा की और आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने, आमजन को योजना का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित करने, एवीवीएनएल के अधिकारियों को योजना के अंतर्गत लक्ष्य आवंटित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को सोलर पैनल लगाने में होने वाले निवेश और इससे होने वाले लाभ को समझाकर उन्हें इसे लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में जिला कलक्टर ने वेंडर से भी फीडबैक लिया और आवेदकों के बकाया सोलर कनेक्शन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता राम सिंह यादव सहित निगम के अधिकारी और वेंडर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE