नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग के तत्वाधान में ट्रांसफॉर्मिंग पैशन इन प्रोफेशन करियर इन साइंस विषय पर कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. साधना सेवक व डॉ. प्रियंका ढलवानी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य वक्ता महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आरिब फातिमा ने कार्यशाला में छात्राओं को कौशल क्षमता विकसित करने हेतु विभिन्न तरीके बताए। साथ ही अपने विषय के लगाव के साथ नए विषय विकल्प बायोइनफॉर्मेटिक्स, वायरोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी और रिसर्च में अवसर के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
अरीब फातिमा ने विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति लिंकडन व स्ट्रांग रिज्यूम बनाने का तरीका भी बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को करियर में अनुशासन, समय, व्यक्तिगत विकास, आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व को समझाया। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका ढलवानी व आभार डॉ. साधना सेवक द्वारा दिया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. विजया वधवा, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि हरित, प्रो. अशोक पवार, ज्योति पवार, रेखा पवार व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।