मंदसौर। मन से मंदसौर वेबसाइट (mandsaur.nic.in) के माध्यम से कल 9 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे मंदसौर जिले को ब्लड बैंक एवं गुरु गौतम मुनि जैन डायग्नोस्टिक सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। अनुयोग अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के द्वारा कल ब्लड बैंक सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। अनुयोग हॉस्पिटल के संस्थापक द्वारा मन से मंदसौर वेबसाइट के माध्यम से यह सौगात जिले को दे रहे हैं।