मंदसौर। शहर के लीड कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आरके वर्मा को शिकायत के बाद मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग ने निलंबित कर उज्जैन अटैच कर दिया है। शिक्षा विभाग ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है। आपकों बता दें कि कुछ दिन पूर्व कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्र संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।