BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में 11 जुलाई को आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : भोपाल के मास्टर प्लान पर हंगामा,.. <<     BIG NEWS : एमपी पुलिस में प्रमोशन की तैयारी, सीएम के.. <<     सतना में सस्पेंड उपयंत्री सतीश समेले का बड़ा.. <<     KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 10:13 am
BIG NEWS : एमपी में ठंड ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, पचमढ़ी का पारा 0.2 डिग्री पहुंचा, देश में श्रीनगर के बाद सबसे ठंडा शहर, आज इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल, पचमढ़ी और राजगढ़ में कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया। देश में श्रीनगर के बाद पचमढ़ी सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर की संभावना जताई है।


एमपी में ठंड ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पचमढ़ी का पारा 0.2 डिग्री पहुंच गया। देश में श्रीनगर के बाद सबसे ठंडा शहर रहा। पिछले 24 घंटे में भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, राजगढ़ में 1.6 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में करीब 10 साल, पचमढ़ी में 13 साल और राजगढ़ में करीब 65 साल का रिकॉर्ड टूट गया।


वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो तक पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर की संभावना जाती है। प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोल्ड डे रहेगा। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में कोहरा छाया रहेगा। 10 जनवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है, इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE