तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना मे प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री बजरंग झंडा समिति के तत्वधान मे प्रति मंगलवार के स्थान पर वर्ष मे एक बार धूमधाम से निकाला गया। उत्तरामुखी हनुमान मंदिर मे पूजन अर्चन पश्चात प्रारभ हुए झंडा चल समारोह मे आगे हनुमान जी का झंडा डीजे अखाडा शुभम संगीत बेंड सुंदराबाद बड़नगर के सुंदर भजनो की प्रस्तुति पुष्प वर्षक तोप वीर हनुमान खाटूश्याम एवं भगवान श्री राम के चित्र से सुसज्जित झांकी श्री राम शिवलिंग एवं विशाल काय हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा श्रदालुओं का मन मोह रही थी झंडा चल समारोह का नगर मे अनेक स्थान पर पुष्प वर्षा कर प्रसादी वितरण कर स्वागत किया गया।